रायपुर. कोल ब्लाक आवंटन रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही आने वाले दिनों में राज्य को भी बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत प्रदेश के 36 के 36 कोल ब्लॉकों का आवंटन निरस्त हो गया है। इनमें सात कोल ब्लॉक में खुदाई शुरू हो चुकी है। जानकारों की मानें तो संकट का अंदेशा इसलिए है क्योंकि कोल आवंटन के रद्द होने से जहां सारे नए प्रोजेक्ट थम गए हैं
वहीं चल रहे प्रोजेक्टों पर भी भारी पेनाल्टी लगाई गई है जो हजारों करोड़ है। ऐसे में बिजली उत्पादन की लागत बढ़ जाएगी।