पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आकार ले रहा मां का ओजस्वी रूप, तेज हुई दुर्गा पूजी की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। उनके लिए मूर्तियां बनाना ही देवी-देवताओं की पूजा और आराधना है। ये है राजधानी के शीतला मंदिर, कालीबाड़ी चौक के पास रहने वाला पुजारी परिवार। इनके परिवार की दो पीढ़ियां इस काम में लगी हुई है। राकेश पुजारी ने बताया कि पहले उनके पिता पन्नालाल पुजारी भगवान गणेश, दुर्गाजी आदि की मूर्तियां बनाते थे। अब वे और उनके बड़े भाई राजेश पुजारी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बना रहे है। उनके परिवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों सम्मान भी मिल चुका है।