रायपुर. नवरात्र पर मां की भक्ति में पूरा शहर डूबा हुआ है। मंदिरों में भी नवरात्र की हर तिथि को खास बनाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को पंचमी तिथि पड़ रही है। इस तिथि पर देवी मंदिरों में मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
पंचमी पर मां के दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन बड़ी संख्या में लोग शहर के प्रमुख मंदिरों में जुटेंगे। इस दिन मां के पंचम रूप स्कंदमाता की आराधना की जाती है। शहर के महामाया माता मंदिर, कालीमाता मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में पंचमी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। महामाया माता मंदिर में पंचमी के मौके पर माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही यहां पंचमी हवन भी होगा। इसी तरह आकाशवाणी वाली कालीमाता मंदिर में भी पंचमी के मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
कालीबाड़ी में आज से दुर्गा पूजा की धूम
बंगाली कालीबाड़ी समिति की ओर से नवरात्रि के मौके पर कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन का 82वां साल है। 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक कालीबाड़ी परिसर में कार्यक्रम रखा गया है। सचिव अरुण भद्रा ने बताया कि उत्सव के दौरान भजन जगराता, बंगला नाटक और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम से जुड़ी तैयारी और प्रस्तुति में कोलकाता के कलाकार शामिल होंगे। रविंद्र मंच सभागृह और मैदान में सांस्कृतिक संध्या और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह माना में भी बंगाली समाज की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शहर में रहने वाले बंगाली परिवार के लोग हर साल दुर्गा पूजा में सम्मलित होते हैं। कालीबाड़ी समिति के सचिव अरुण भद्रा ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव बंगाली समाज का प्रमुख पर्व है। ऐसे में इसे हर कोई खास बनान चाहता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए मां की मूर्ति की तस्वीरें...