पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • File A Report On The Food And Travel Allowance

एफआईआर लिखवाने पर यहां मिलेगा खाना, पुलिस देगी यात्रा भत्ता भी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . अत्याचार पीड़ितों को अब पुलिस थाना आने पर खाने के साथ ही यात्रा का भत्ता भी मिलेगा। वे जितनी बार आएंगे, उतनी ही बार थाने को उन्हें सुविधाएं देनी होंगी। उनसे पूछताछ में नरमी बरती जाएगी। थाना पहुंचते ही उनके हाथ में यात्रा भत्ता भी दे दिया जाएगा।
ऐसा न करने की शिकायत मिली तो थाने के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल भत्ता देने के लिए एक लाख रुपए आदिम जाति कल्याण विभाग के थाने को दिए गए हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ बलात्कार, मानसिक प्रताड़ना सहित, जातिगत आधार पर गाली-गलौज जैसी शिकायतें बढ़ी हैं।
कई मामले आदिम जाति कल्याण थाने तक पहुंचते ही नहीं। पहुंचते भी हैं तो पीड़ितों को रिपोर्ट लिखाने से लेकर अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाने के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे पीड़ित मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसके अलावा बार-बार थाना आने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। इन्हीं परेशानियों से अजजा को शासन राहत देना चाहती है।
अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग ने आदिम जाति कल्याण थाना बिलासपुर को एक लाख रुपए दिए हैं।
डेढ़ सालों में 3९ मामले : पिछले दो सालों में अजाक थाने में अत्याचार के कुल 32 मामले दर्ज किए गए हैं। 2012 में 12 अजा और 13 अजजा सहित 25 प्रकरण दर्ज हुए। इस साल मार्च तक अजा के 5 व अजजा के 2 मामले दर्ज किए गए हैं। इस सुविधा का लाभ इन सभी मामलों में मिलेगा।
शिकायत पर होगी तत्काल जांच व कार्रवाई
कलेक्टर ने पीड़ितों को उदारता से राशि देने के साथ ही उनके थाने पहुंचते ही तत्काल भत्ते की रकम देने के निर्देश दिए हैं। अजाक थाना के डीएसपी जीआर दीवान को जारी निर्देश में कलेक्टर ठाकुर राम सिंह ने कहा है कि अगर उन्हें शिकायत मिली तो मामले की जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
एक्ट में प्रावधान है, पहल बिलासपुर जिले से
अत्याचार निवारण अधिनियम का जिले में पालन शुरू किया जा रहा है। मुआवजा वितरण के साथ ही अब पीड़ितों को थाने जाने पर यात्रा भत्ता दिलाने के लिए अजाक थाने को राशि दी गई है। जरूरत पड़ने पर और राशि दी जाएगी।
सीएल जायसवाल, सहायक आयुक्तअजजा विकास विभाग बिलासपुर