पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • From SI To Become The Most Competitive Ordinary Family

एसआई बनने वाले ज्यादातर प्रतियोगी साधारण परिवार से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राज्य पुलिस के सब इंस्पेक्टर की कमान संभालने वालों की नई खेप में 149 नक्सल प्रभावित इलाकों से हैं। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी रामनिवास ने सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 731 पदों में 675 की चयन सूची जारी की गई। राजनांदगांव के मनीष सिंह राजपूत ने पुरुष और तृप्ति भारद्वाज ने महिला वर्ग में टॉप किया है। बिलासपुर जिले से सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुने गए। रायपुर दूसरे नंबर पर रहा। अगले महीने जून से सभी चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।
सालभर बाद इनकी राज्य के अलग-अलग थानों और दूसरे विभागों में पोस्टिंग होगी। डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह सकारात्मक पहलू है कि नक्सल इलाकों से बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आने वाले दिनों में इसका फायदा पुलिस विभाग को मिलेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल उन्नीस सौ पचास उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। इसमें दस ने शारीरिक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
इस लिहाज से उन्नीस सौ चालीस में छह सौ पचहत्तर का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के प्रभारी एडीजी आरके विज ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं जबकि एक सौ इकहत्तर से ज्यादा ऐसे हैं, जो अभी पुलिस विभाग में ही काम कर रहे हैं। चयनित उम्मीदवारों में 44 सूबेदार, 522 सब इंस्पेक्टर, 26 एसबी, 83 प्लाटून कमांडरों की एक साथ जून से ट्रेनिंग शुरू होगी।
जिलों से चयनित उम्मीदवार
सरगुजा- 43, कोरिया- 5, बीजापुर- 5, बिलासपुर- 196, दंतेवाड़ा- 4, धमतरी- 17, दुर्ग- 50, जगदलपुर- 19, जांजगीर-चांपा- 37, जशपुर- 6, कबीरधाम- 20, कांकेर- 16, कोरबा- 31, महासमुंद- 12, नारायणपुर- 5, रायगढ़- 36, रायपुर- 139, राजनांदगांव- 34.
टॉप टेन में इनका नाम
1. मनीष सिंह राजपूत
2. जीतेंद्र कुमार चंद्रा
3. मोहम्मद मोहसिन खान
4. दीपक कुमार शर्मा
5. दीपक कुमार साव
6. सौरभ शर्मा
7. मुकेश जोशी
8. प्रवीण सिंह
9. के देव राजू
10. लोकेश कुमार कसार