पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडब्लूडी में अपात्रों को नौकरी, न कंप्यूटर खोल पा रहे न ही कर पा रहे कोई काम

पीडब्लूडी में अपात्रों को नौकरी, न कंप्यूटर खोल पा रहे न ही कर पा रहे कोई काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर । राज्य में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी ) में डाटा इंट्री आपरेटरों, शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) और बाबुओं की भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ है। अफसरों ने भर्ती नियमों का पालन नहीं किया। अपात्रों और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थाओं के उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को मान्यता देकर चयन कर लिया और ज्यादा अंक पाने वालों को बाहर कर दिया। प्रमाणपत्रों के बगैर वैरीफिकेशन और इंटरव्यू के बिना ही उम्मीदवारों की नियुक्तियां कर दी। रायपुर के 36 पदों में मामला फूटने के बाद प्रदेश में नियुक्तियां रोक दी गई हैं। प्रदेश में 103 पदों पर नियुक्ति होनी थी। ईएनसी दफ्तर से इन पदों के लिए दो जुलाई 2013 को अखबारों में विज्ञापन देकर और आनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक मंगवाए गए थे। ​
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें ऐसे उड़ाई नियमों की