पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gage Vora, Please Strongest Congress We Are With You

वोरा की ललकार, कांग्रेस को मतबूत करो हम तुम्हारे साथ हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को अब राज्य में वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की भी ताकत मिल गई है। दिल्ली से मिले इशारे के बाद वोरा ने दोनों नेताओं से साफ कहा है कि अब वे राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जैसा भी निर्णय लेना हो लें, वे पूरा साथ देंगे।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा प्रदेश के दौरे पर हैं। राज्यसभा का नामांकन भरने के पहले दिन उन्होंने यहां के राजनीतिक हालात पर प्रदेश के नेताओं से विस्तार से बात की। उन्होंने गीता नगर स्थित आवास में बघेल व सिंहदेव को भी दोपहर के खाने पर आमंत्रित किया था। लंच की टेबल ही तीनों नेताओं के बीच पार्टी मसलों को लेकर लंबी चर्चा हुई। बाद में वोरा, नेता प्रतिपक्ष व अध्यक्ष ने बंद कमरे में भी गुफ्तगू की।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर..