रायपुर। कालीबाड़ी डिग्री गर्ल्स कॉलेज की छात्राएंं डिफेंस से संबंधित पढ़ाई करना चाहती हैं। गुरुवार को कॉलेज का मूल्यांकन करने पहुंची नैक की टीम के सामने छात्राओं ने यह इच्छा जािहर की। छात्राओं ने कहा कि यहां एमपी एड सहित अन्य कुछ ऐसे कोर्स होने चाहिए, जिसकी ग्रेजुएशन स्तर पर पढ़ाई यहां हो रही है।
गौरतलब है िक नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम िडग्री गर्ल्स कॉलेज की ग्रेडिंग तय करने यहां पहुंची है। टीम 13 दिसंबर तक कॉलेज का मूल्यांकन करेगी। नैक के सदस्यों ने गुरुवार को सबसे पहले कॉलेज का प्रजेंटेशन देखा। इसके बाद बॉटनी से विभागों का दौरा शुरू किया। शाम तक करीब दर्जन भर विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की उपलब्धियों, छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की संख्या सहित अन्य की जानकारी ली। शाम को टीम कॉलेजों की छात्राओं से रूबरू हुई।
यहां उनसे पूछा कि सब तो ठीक है और क्या-क्या कोर्स शुरू होने चाहिए? शिक्षकों व पढ़ाई के संबंध में कॉलेज फीड बैक लेते हैं या नहीं? छात्राओं के जवाब से टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आए। शुक्रवार को टीम अन्य विभाग, हॉस्टल सहित अन्य का निरीक्षण करेगी।
डॉ. सुधा माही रघुनाथन, पीएस. जयरामु और ज्योथी कुमारवेल की तीन सदस्यीय टीम 13 दिसंबर तक कॉलेज का मूल्यांकन करेगी। इसी मूल्यांकन के आधार पर कॉलेज का ग्रेड तय होगा। डिग्री गर्ल्स कॉलेज ए ग्रेड पाने में कामयाब हुआ तो यह इस श्रेणी में आने वाला शहर का पहला कॉलेज होगा। कॉलेज प्रबंधन ने इसी आधार पर तैयािरयां की हैं। स्टाफ के खाली पद भरने के साथ कॉलेज को साफ-सुथरा किया गया।