पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Give The Message To Live Answers From KBC

लाइव केबीसी के लिए दीजिए मैसेज से जवाब, स्टेडियम में होगा लाइव कंसर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी आपके शहर में महाकरोड़पति क्विज कांटेस्ट केवल वही लोग खेल सकते हैं, जो अखबार में प्रकाशित हो रहे सवालों का सही जवाब मैसेज करके देंगे। यह तय हो गया है कि अमिताभ बच्चन रायपुर में 27, 28 और 29 सितंबर को केबीसी का लाइव शो करेंगे। वे तीन दिन तक राजधानी में निवास करेंगे।
जानकारी के मुताबिक क्विज क्वेश्चन का सही जवाब देने वाले लोगों का रेंडम सलेक्शन होगा। रेंडम सलेक्शन के बाद चुने हुए लगभग 500 के आसपास लोगों को इंडोर स्टेडियम में क्विज क्वेश्चन के माध्यम से सलेक्ट होंगे। इन सबके पास केबीसी की रिकार्डिंग के दौरान खुद अमिताभ बच्चन सवाल पूछेंगे। इनमें से दस चुनिंदा लोगों को सलेक्ट किया जाएगा। इनसे हाट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ महाकरोड़पति का खेल खेलने के लिए फिर सवाल पूछे जाएंगे। सबसे पहले सही जवाब देने वाला व्यक्ति ही हाट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ महाकरोड़पति का खेल खेलेगा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए दिनभर किए गए मैसेज।