पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Head Of School Student Body Was Found Cut In Singnpur

सिंघनपुर में स्कूली छात्र की सिर कटी लाश मिली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़. 13 साल के स्कूली छात्र की सिर कटी लाश मिली है। घटना कोसीर थाने के सिंघनपुर की है। सूचना पर एएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर डॉग स्क्वाड़ को लेकर पहुंची, लेकिन डॉग सुराग ढूंढ़ नहीं पाया। ग्राम सिंघनपुर में शुक्र
वार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के ही मोहनलाल के घर के पीछे स्थित बाड़ी में 8 वीं के छात्र प्रताप टंडन पिता दूज राम का कटा हुआ सिर मिला।
पुलिस को छात्र के शरीर का अन्य हिस्सा गांव से करीब 2 किमी दूर स्थित एक तालाब के पास मिला। छात्र गुरुवार की शाम 7 बजे खाना खाकर सरपंच के घर में चल रहे रामायण पाठ में जाने को निकला था लेकिन वह नहीं लौटा। मृतक का पिता रायगढ़ में रह कर रोजी मजदूरी करता है। घर में वह मां के साथ रहता था। पुलिस डॉग स्कवॉड के साथ मामले की जांच देर शाम तक कर रही थी, लेकिन हत्या की वजह क्या है। इसका पता नहीं चल सका है।
-पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। नरबलि है या नहीं, कुछ कहां नहीं जा सकता। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
-प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एएसपी रायगढ़