पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • He'll Be The First Time Since The Election, Senior Officials Will Discuss The

चुनाव के बाद पहली बार आयेंगे राहुल, वरिष्ठ पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जनवरी को रायपुर आ रहे हैं। वे यहां पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावा जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। उनका कार्यक्रम अचानक ही बना है और इसकी सूचना पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को सोमवार देर रात मिली। इसके बाद पार्टी ने रातों रात उनके कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में करवाने पर चर्चा की जा रही है। पदाधिकारियों को सूचना भी भेजी जा रही है। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद राहुल गांधी का यह राज्य का पहला प्रवास है। राज्य के ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी लेने के लिए वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग से भी चर्चा कर सकते हैं।
आंदोलन में अपने प्रभारियों की ताकत देखेगी कांग्रेस
धान के समर्थन मूल्य, बोनस और बिजली के मुद्दे पर 31 जनवरी को प्रदेश भर में आंदोलन और आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही कांग्रेस इस दौरान अपने लोकसभा प्रभारियों की ताकत को भी आजमाएगी। यही वजह है कि उसने अपने इस आंदोलन की रणनीति लोकसभावार तैयार की है जिसकी जिम्मेदारी भी लोकसभा प्रभारियों को सौंपी गई है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की इस रणनीति को काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को इसे लेकर एक अहम की है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स व प्रदेश के सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों को चिट्ठी लिखकर किसानों के हित से जुड़े इस आंदोलन को सहयोग देने की मांग की है। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के लोगों से जरूरी कामों को आंदोलन के एक दिन पहले या फिर एक दिन बाद निपटाने की भी अपील की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर..