भिलाई। अंजोरा हॉर्स राइडिंग सेंटर की तस्वीर जांबाजी की कहानी बयां कर रही है। दुर्ग के अंजोरा कॉलेज स्थित हॉर्स राइडिंग सेंटर में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण लेते मिले। उस दौरान यह तस्वीर ली गई। इसमें लगभग 100 से ज्यादा कैडेट्स भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
प्रदेश का इकलौता विंग
अंजोरा स्थित वेटरनरी कॉलेज में मौजूद यह विंग पूरे प्रदेश में इकलौता है। इसकी शुरूआत पिछले साल फरवरी माह में ही की गई है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को आर्मी में सिलेक्शन के समय तरजीह दी जाती है।