पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईएएस की आईडी से ठगी की कोशिश, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर सीनियर आईएएस सोनमणी बोरा की ई-मेल आईडी हैक कर किसी ने उनके दोस्त को ठगने का प्रयास किया। बोरा की सतर्कता से हैकरों की यह कोशिश नाकाम हो गई। साइबर सेल की इंवेस्टिेगेशन के आधार पर सिविल लाइंस थाने ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले का पता तब चला जब बोरा नागपुर प्रवास पर थे। गत आठ मई को दोपहर करीब एक बजे उन्होंने हॉटमेल में बनाए गए अपने ई-मेल आईडी को चेक किया तो पता चला कि इस आईडी से उनके दोस्त को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में लिखा था - मैं यूरोप में हूं। यहां मेरी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मैं उन्हें डॉक्टर के पास ले गया था जहां मेरे काफी पैसे खर्च हो गए।
इलाज में और पैसे लगेंगे। मेरे पैसे यहां ट्रांसफर नहीं हो रहे। इसलिए मैं चाहता हूं कि तुम मुझे करीब 1800 यूरो यानी करीब १ लाख 28 हजार रुपए भिजवा दो। मैं रायपुर आते ही पैसे लौटा दूंगा। यह मेल रायपुर में रहने वाले उनके करीबी मित्र को मिल चुका था। उन्हें लगा कि बोरा ने उन्हें यह मेल किया है।
उन्होंने जवाब में पूछा कि किस बैंक अकाउंट में पैसे डाले जाएं। हैकरों ने बोरा के आईडी से दोबारा मेल करके यूरोप के किसी बैंक का अकाउंट नंबर दिया था। मित्र उस अकाउंट में पैसे डालने ही वाले थे कि बोरा ने उनसे संपर्क कर लिया और उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी। आईडी हैक होने की आशंका में बोरा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि यह मामला ई-मेल हैकिंग का है।
बोरा ने हॉटमेल में अपनी पर्सनल आईडी बनाई थी। इसमें उनके दोस्तों और करीबी लोगों के नाम-पते दर्ज हैं। यह आईडी उन्होंने अपने निजी इस्तेमाल के लिए रखी है। मेल के सेंट आइटम्स में जाने पर वहां दो मेल देखने को मिले। एक मेल वही था, जिसके जरिए पैसे मंगवाए गए थे।