रायपुर|इंदिरा गांधी कृषि विवि से ग्रेजुएशन करने वाले टॉपरों को गोल्ड मेडल मिलेगा। दीक्षांत इस बार फरवरी में पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकता है। विवि प्रथम, दूसरे व तीसरे साल के टॉपरों को सम्मानित करेगा। इसके लिए 20 जनवरी को विवि में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अब तक यहां सिर्फ दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएशन एवं पीजी के छात्रों को मेडल दिया जाता है। नई व्यवस्था के तहत कृषि, उद्यानिकी व कृषि इंजीनियरिंग में तीन बरस में टॉप आने वाले छात्र इस पुरस्कार के हकदार होंगे।