पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indore Mumbai, Four Young Men Caught With Girls

इंदौर-मुंबई की लड़कियों के साथ पकड़े गए चार युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. प्रोफेसर कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मंगलवार की रात एक मकान में दबिश देकर इंदौर-मुंबई की दो युवतियों के साथ चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि युवतियों को बुकिंग पर बुलाया गया था। उन्हें किराए के मकान में रखा गया था। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि प्रोफेसर कॉलोनी के सेक्टर एक स्थित मकान में आधी रात में कुछ युवकों को युवतियों के साथ देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा।
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलने वाले मकान को पोषण
सिंह उर्फ आदित्य नामक युवक ने किराए पर ले रखा है। उसके साथ मौके पर देवभोग का नितिन जैन, गरियाबंद निवासी दिनेश जोशी और अवंति विहार के दीपक लछवानी पकड़े गए हैं।
युवतियों ने पूछताछ में मंगलवार को रायपुर आना बताया। मौके से पुलिस ने आठ हजार रुपए भी जब्त किए।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
दोनों महिलाओं के साथ चारों आरोपियों ने पकड़े जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में अपना नाम-पता और पेशा बार-बार अलग-अलग बताकर गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए चारों युवक में से ही एक इस रैकेट का दलाल है। उसी ने दोनों को बाहर से बुलाकर यहां किराये के मकान में रखा था।

सेक्स रैकेट चलाने के लिए ही प्रोफेसर कॉलोनी के मकान को किराए पर लिया गया था। मोबाइल नंबर का रिकार्ड खंगाला जा रहा है उसके जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि युवक पहले से सेक्स रैकेट चला रहे हैं या नहीं। उनके संपर्क में और कौन कौन हैं।