पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलटीटी से हावड़ा तक पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात, दुर्गा पूजा के चलते फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हावड़ा के मध्य साप्ताहिक प्रीमियम पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दो फेरों के लिए चलेगी। दुर्गा पूजा के अवसर पर हावड़ा-मुम्बई मार्ग की ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। पासिंग रूट की वजह से रायपुर के यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में रायपुर से हावड़ा जाने में मात्र 13 घंटे ही लगेंगे। इसी तरह रायपुर से एलटीटी की दूरी तय करने में 24 के बजाए 18 घंटे का ही समय लगेगा। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 23 एवं 30 सितंबर, (मंगलवार) को 02241 नंबर के साथ रवाना होगी।