पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maoist Union Donors Stayed At Home BJP Leader

नक्सल मददगारों के घर रुकते थे संघ-भाजपा के नेता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने नक्सलियों के मददगारों से भाजपा सांसद व विधायकों के संबंध उजागर होने के मामले में सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस्तर दौरे पर जाने वाले भाजपा व आरएसएस के नेता नक्सलियों के मददगार होने के शक में पकड़े गए चोपड़ा बंधुओं के घर पर रुकते थे।
इन नेताओं ने सवाल किया है कि चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ब्रह्मास्त्र चलाने की घोषणा की थी। कांग्रेस नेताओं पर नक्सल हमला ही तो वह ब्रह्मास्त्र नहीं था? कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के नक्सलियों से संबंधों की सीबीआई जांच की मांग की है। नक्सलियों के मददगार चोपड़ा बंधुओं के भाजपा सांसद सोहन पोटाई, विधायक विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक भीमा मंडावी से संबंध उजागर होने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा है।
पीसीसी अध्यक्ष बघेल और नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव ने कहा कि सरकार को अपने सांसद और विधायकों के नक्सलियों से रिश्ते के बारे में पता था। इस वजह से ही अब तक भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। भाजपा और नक्सलियों के गठजोड़ से ही राज्य में नक्सलवाद की जड़ें मजबूत हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन के ब्रह्मास्त्र चलाने के बयान के बाद झीरमघाटी में नक्सलियों का हमला हुआ था। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद हो गए थे।
आत्म अवलोकन करे सरकार : शुक्ला-कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य को मिले पुरस्कारों पर कहा है कि सरकार को आत्ममुग्ध होने की बजाय आत्म अवलोकन करना चाहिए। शुक्ला ने कहा कि रिजर्व बैंक की जिस रिपोर्ट पर सरकार फूले नहीं समा रही है, उसी के गवर्नर एन. रघुराम राजन ने चार महीने पहले छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बताया था। विधानसभा चुनाव से पहले अपने खर्चो के लिए आठ सौ करोड़ रुपए का बांड रिजर्व बैंक के पास जमा करना पड़ा था।