रायपुर. मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर नई राजधानी में छत्तीसगढ़ के पहले मरीन ड्राइव का काम शुरू हो गया है। 370 एकड़ में प्रस्तावित मरीन ड्राइव की डिजाइन फ्रांसीसी कंपनी ने बनाई है। सरकार ने पहले चरण के लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर भी कर लिए हैं। नई राजधानी के झांझ गांव में करीब 100 एकड़ के तालाब के किनारे इसे डेवलप किया जाएगा। तालाब की गहराई भी 7 मीटर तक की जाएगी, ताकि इसमें इंटरनेशनल लेवल के वाटर स्पोर्ट्स कराए जा सकें। फ्रांस की कंपनी एजिज इंडिया ने दुनिया में कई मरीज ड्राइव साइड्स डेवलप किए हैं। नया रायपुर में सेक्टर-27 और 28 तथा आसपास का इलाका रेसिडेंशियल रहेगा।
मरीन ड्राइव इसी के नजदीक बनेगी। नई राजधानी विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने इसे नई राजधानी के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी की है। फ्रांसीसी कंपनी को इसे पूरा करने के लिए जनवरी 201५ तक का समय दिया गया है।
आगे स्लाइड्स में जाने क्या-क्या होंगी सुविधाएं....