- Hindi News
- 150 बच्चों को गोद लेंगे बार एसोसिएशन के सदस्य, बनाएंगे काबिल
150 बच्चों को गोद लेंगे बार एसोसिएशन के सदस्य, बनाएंगे काबिल
रायपुर। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने अपना 43वां फाउंडेशन डे मंगलवार को सेलिब्रेट किया। सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में हुए आयोजन में दिल्ली के हार्ट स्पेशलिस्ट डाॅ. विमल छाजेड़ और आयकर आयुक्त राजीव वासने मुख्य रूप से शामिल हुए। डाॅ. छाजेड़ ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हार्ट संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल 200 लोगों ने दूसरों की जिंदगी रोशन करने के मकसद से नेत्रदान करने की घोषणा की। वनबंधु परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय के 150 बच्चों को संस्था के सदस्यों ने गोद लेने की घोषण भी की। इनके पढ़ाई का पूरा खर्च एसोसिएशन के मेंबर्स उठाएंगे। इस दौरान उन 15 सीनियर मेंबर्स का भी सम्मान किया गया, जो वर्षों से इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।