पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai Indians Out Of The Champions League Qualifying Round

चैंपियंस लीग टी-20: मुंबई बाहर, मुख्य दौर में पहुंचे नाइट्स और लायंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस चैंपियंस लीग के क्वालिफाइंग दौर में ही बाहर हो गई। मंगलवार को शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले गए मैच में नार्दर्न नाइट्स ने उसे 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले खेले गए एक अन्य मैच में लाहौर लायंस ने सदर्न एक्सप्रेस को 55 रन से हरा दिया। सदर्न की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार और नाइट्स की यह तीसरी जीत है। मुंबई की इस दूसरी हार के साथ ही लाहौर लायंस मुख्य दौर में पहुंच गई। नाइट्स पहले ही जगह बना चुकी थी। नाइट्स को रायपुर में ही 19 और 23 सितंबर को मुख्य दौर के मुकाबले खेलने हैं।
हफीज ने टीम को मुख्य दौर में पहुंचाया, पर गई कप्तानी
मोहम्मद हफीज ने 40 गेंद पर 67 रनों की शानदार पारी खेलकर लाहौर लायंस को मुख्य दौर में पहुंचाया। पर यह पारी भी उनकी कप्तानी नहीं बचा सकी। पाक टी-20 की कमान शाहिद आफरीदी को सौंप दी गई।
रायपुर में मुख्य दौर के मुकाबले
19 सितंबर: कैप कोबराज बनाम नार्दर्न नाइट्स
23 सितंबर: होबार्ट हुरिकंस बनाम नार्दर्न नाइट्स
मुंबई के बड़े नाम हुए फेल : सबसे फेवरिट टीम मुंबई इंडियंस के पोलार्ड, मलिंगा, हरभजन, हसी.. सभी बड़े खिलाड़ी नहीं चले। नाम सिमंस जैसे स्टार खिलाड़ी थे लेकिन कोई भी कमान नहीं कर सका। टीम मैनेजमेंट में जॉन राइट, अनिल कुंबले और जोंटी रोड्स जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।
रायपुर में बारिश, परसदा में मुकाबला : लाहौर और सदर्न के मैच के दौरान परसदा में मौसम पूरी तरह साफ था। वहीं रायपुर में तेज बारिश हो रही थी।
मैन ऑफ द मैच: स्टाइरिस (21 रन देकर 3 विकेट)
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें