पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंदर राहुल को सुनो और बाहर निकल कर मोदी टी की चाय पियो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब लोग कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के अघोषित उम्मीदवार राहुल गांधी का भाषण सुनेंगे और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की चाय पियेंगे। बुधवार को राहुल राजधानी के इंडोर स्टेडियम में कांग्रेसियों व किसानों से मिलेंगे। जब कांग्रेसी बाहर निकलेंगे तो भाजयुमो उन्हें फ्री में मोदी-चाय सर्व करेगा।

स्टेडियम के बाहर मोदी टी स्टाल होगा। इसमें मोदी के पोस्टर लगे होंगे। भाजपा की युवा विंग लोगों को चाय पिलाएगी। कांग्रेस के कार्यक्रम के समानांतर भाजयुमो यह गेम खेलेगी। वह इसके जरिए मोदी की आम आदमी की छवि को और पुख्ता करने की कोशिश करेगी। भाजयुमो लोगों को यह संदेश देगा कि मोदी आम आदमी हैं जबकि राहुल शहजादे। भाजपा चाय बेचने वाले को भी प्रधानमंत्री बना सकती है। भाजयुमो के इस कदम से स्टेडियम के पास शांति व्यवस्था पर सवाल खड़े हो सकते हैं। हालांकि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव का कहना है कि यह कार्यक्रम पहले से तय कर रखा था। मोर्चा कालेज कैंपसों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ऐसा करने जा रहा है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर...