पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National Games Cg's Skeet Shooting Team Silver

नेशनल गेम्स : छग की स्कीट शूटिंग टीम को रजत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. केरल के 35वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की शूटिंग टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को स्कीट शूटिंग टीम ने राज्य के लिए रजत पदक हासिल किया। स्कीट शूटिंग में सानिया शेख के रजत पदक के बाद टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ के शूटर्स कैप्टन परमपाल सिंह, राजपाल सिंह कोचर और मास्टर हमजा शेख ने रजत पदक पर निशाना लगाया। परमपाल सिंह 117.0 अंक, राजपाल कोचर-109 अंक आैर हेमजा शेख ने 101 अंक हासिल किया।
शूटिंग में छत्तीसगढ़ को दो पदक मिले हैं और इस तरह नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के अब तक कुल सात पदक हो गए हैं। इतने ही पदक झारखंड के 34वें नेशनल गेम्स में मिले थे। इस बार झारखंड नेशनल गेम्स से ज्यादा पदकों की संभावनाएं हैं। झारखंड के राष्ट्रीय खेलों में सबसे ज्यादा तीन पदक निशानेबाजों ने हासिल किए थे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासिचव बदलेव सिंह भाटिया के अनुसार कई और खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पदक के दावेदार हैं।