पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जगमगाया मां का दरबार, शहर में नवरात्री की जमकर धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को हो गई। इसके साथ ही शहर के दुर्गा पंडाल भी मां की भक्ति के बीच जगमग हो गए। नवरात्र के पहले दिन शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मां के दर्शन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला ने बताया कि पहले दिन मां का विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर बाद मंदिर में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए। इसी तरह आकाशवाणी चौक स्थित कालीमाता मंदिर में भी मां के दर्शन के लिए भक्त देर रात तक पहुंचते रहे। आने वाले नौ दिनों तक शहर मां की भक्ति में डूबा रहेगा।

फोटो: प्रवीण देवांगन