पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. रायपुर से अजमेर, पुणे, जम्मूतवी समेत देश के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह कोच रिजर्वेशन में भारी वेटिंग को देखते हुए लगाया जा रहा है। जोड़े जाने वाले अतिरिक्त कोच में सभी एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं। स्लीपर व जनरल डिब्बे को नहीं जोड़ा गया है। रेलवे ने चार महीना पहले ही 15 जोड़ी ट्रेनों में एसी श्रेणी की कोच को जोड़ा था।
इन ट्रेनों में इन तारीखों से लगेंगे कोच
गेवरारोड एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच को गेवरारोड और बिलासपुर से 31 जनवरी को रवाना किया जाएगा। गेवरारोड शिवनाथ एक्सप्रेस में एक एसी-2 श्रेणी की कोच जोड़कर गेवरारोड से 31 जनवरी और नागपुर से 1 को रवाना किया जाएगा। नागपुर इंटरसिटी में एक एसी-2 कोच को 1 फरवरी से नागपुर और बिलासपुर से किया जाएगा।दुर्ग एक्सप्रेस एक एसी-3 श्रेणी की कोच के साथ दुर्ग 31 जनवरी और अंबिकापुर से 1 फरवरी को छूटेगी।
अम्बिकापुर पैसेंजर एक एसी-3 कोच के साथ अंबिकापुर और शहडोल से 1 फरवरी को छूटेगी। दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच को जोड़कर दुर्ग से 31 और नवतनवा से 2 फरवरी को रवाना किया जाएगा। दुर्ग एक्सप्रेस एक एसी-3 कोच के साथ दुर्ग और कानपुर से 2 फरवरी को छूटेगी।
दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (फैजाबाद होकर ) में एक एसी-3 श्रेणी की कोच को जोड़कर दुर्ग से 6 और नवतनवा से 8 फरवरी को रवाना किया जाएगा। दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच के साथ दुर्ग से 3 और अजमेर से 4 फरवरी को छूटेगी। एरनाकुलम एक्सप्रेस में एक एसी-2 सह एसी-3 कोच के साथ बिलासपुर से 3 और एरनाकुलम से 5 फरवरी को रवाना होगी।
22843/22844 बिलासपुर-पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस एक एसी-2 सह एसी-3 कोच को जोड़कर इस ट्रेन को बिलासपुर से 7 और पटना से 8 फरवरी को छोड़ा जाएगा। 12823/12824 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक एसी-2 को जोड़कर दुर्ग से 1 और निजामुद्दीन से 2 फरवरी को रवाना किया जाएगा। 12549/12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस एक एसी-2 कोच के साथ दुर्ग से 4 और जम्मूवती से 6 फरवरी को छूटेगी।
12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक एसी-1 और एक एसी-2 कोच को जोड़कर बिलासपुर से 6 और पुणे से 7 फरवरी को रवाना होगी। 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस एक एसी-3 कोच के साथ बिलासपुर से 2 और चेन्नई से 3 फरवरी को छूटेगी। इसी प्रकार 12069/12070 रायगढ़-दुर्ग/गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक एसी चेयरकार के साथ रायगढ़ से 1 फरवरी और गोंदिया से 2 फरवरी को छूटेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.