पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तर में बर्फबारी नहीं इसलिए छग में अब तक नहीं पड़ी ठंड

उत्तर में बर्फबारी नहीं इसलिए छग में अब तक नहीं पड़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर । छत्तीसगढ़ में दिसंबर अच्छी ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिसंबर का एक हफ्ता गुजर गया और ठंड का अता-पता नहीं है। राजधानी समेत राज्य का अधिकांश हिस्सा, खासकर मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ अब भी दिन में हल्की गर्मी से मुक्त नहीं हो पाया है। तेज धूप दोपहर में परेशान कर रही है और तापमान 30 डिग्री से अधिक ही है। रात में भी कड़ाके की सर्दी गायब है। अब तक शीतलहर चलने लगती है, लेकिन फिलहाल न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है।
राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक महीने ही कड़ाके की ठंड पड़ती है। पारा सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला जाता है और शीतलहर चलने लगती है। अब तक न तो पारा सामान्य से नीचे ही गया है और न ही शीतलहर की स्थिति बन पाई है। इसलिए लोगों ने अब भी गर्म कपड़ों का सहारा नहीं लिया है। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य के बराबर है। दिन का तापमान भी 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यानी न तो रात में ही अच्छी ठंड पड़ रही है और न ही दिन में ठंड है। इधर, दुर्ग, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में भी पारा 9 डिग्री के आसपास है। पड़ाही और जंगल वाला इलाका होने के कारण आमतौर पर वहां तापमान कम ही रहता है। यहां पारा सामान्य से एक-दो डिग्री ही कम चल रहा है।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें इसलिए नहीं बढ़ी ठंड