रायपुर. छात्रसंघ चुनाव में संगठन विरोधी काम करने आरोप में एनएसयूआई ने अपने पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। इसमें तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध हरितवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश में हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की करारी हार हुई थी। एनएसयूआई ने प्रदेश में हुई हार को गंभीरता से लिया है।
संगठन ने कोरबा के जिलाध्यक्ष नीलांबर शर्मा, दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद और बिलासपुर के प्रतिनिधि संतोष गर्ग को छह साल से निष्कासित कर दिया है। उन पर अपने स्तर पर प्रत्याशी घोषित करने, एबीवीपी प्रत्याशी के साथ फोटो खिंचाने सहित संगठन विरोधी काम करने के आरोप हैं। इसके साथ ही जोगी समर्थक सुबोध हरितवाल को नोटिस दिया गया। उन्हें बिलासपुर विश्वविद्यालय का प्रभारी बनाया गया था। वहां के प्रत्याशी ने मैदान छोड़ दिया था। हरितवाल से इसका कारण पूछा गया है।