पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक में बैठे थे तीन युवक, बस की टक्कर से एक की मौत

बाइक में बैठे थे तीन युवक, बस की टक्कर से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के सिद्धार्थ चौक के पास शनिवार रात बर्थडे पार्टी से एक बाइक पर सवार तीन युवक लौट रहे थे। उनकी बाइक को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चलाने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग भी घायल हैं। जानकारी के अनुसार जोरापारा निवासी प्रीतम साहू अपने दोस्त राजीव सेंद्रे का जन्मदिन मनाने साथियों के साथ गया था। हादसा पार्टी से लौटते वक्त हुआ। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।