पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में टॉप आने के बाद किसी कारण से आपको गोल्ड मेडल नहीं मिला है तो रविवि आइए। ऐसे होनहारों को विवि ढूंढ़ रहा है। 1993 से 2009 तक ऐसे 650 दावेदार ऐसे हैं जो किसी कारण से ये मेडल लेने से चूक गए है। भास्कर की जांच में पता चला है कि इनमें से सौ से ज्यादा दावेदार सामने आने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित कर अवॉर्ड ने नवाजा जाएगा।
रविवि के दीक्षांत समारोह में हर साल सैकड़ों की संख्या में गोल्ड मेडल दिए जाते हैं। वर्ष 1993 से 2009 के बीच लगभग 650 ऐसे होनहार हैं जो टॉपर होने के बाद भी गोल्ड से वंचित रह गए। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ ऐसे हैं जो कार्यक्रम में नहीं आ पाए तो कुछ समय दीक्षांत ही आयोजित नहीं हुआ। हालांकि बीच-बीच में इन मेडलों को बांटने की मांग सामने आती रही है लेकिन यह अब तक बांटे नहीं जा सके।
वहीं दूसरी ओर 1 मई 2013 से 1 मई 2014 तक विवि की ओर से स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। विवि भी इस वर्ष इन मेडलों को बांटना चाह रहा है लेकिन दावेदार सामने नहीं आने के बाद ये आज भी जस के तस पड़े हैं। विवि के अधिकारियों का कहना है कि टॉपरों से संपर्क करने की कोशिश कुछ साल पहले की गई थी। कई छात्रों के पते गलत मिले जिससे कई छात्रों से संपर्क नहीं हुआ। कुछ दावेदार सामने भी
आए लेकिन इनकी संख्या कम थी। जिसकी वजह से कार्यक्रम करना मुश्किल था। इसके अलावा उनकी सूची वेबसाइट पर भी डाली गई थी लेकिन इसके बाद भी छात्रों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिर से उनसे संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।
दीक्षांत अब तक तय नहीं
पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत कब होगा यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। आमतौर पर यह जनवरी व फरवरी में आयोजित किया जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आने की संभावना है। वहां से अभी विवि को समय नहीं मिला है। यही वजह है कि विवि की ओर तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में यह आयोजन होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.