पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तड़पता रहा मरीज, नहीं पहुंची संजीवनी 108

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. टिकरापारा सेजबहार में सोमवार रात 8 बजे हुए एक सड़क हादसे के बाद घायल बाइक सवार करीब घंटे भर रोड पर तड़पता रहा। उस रास्ते से गुजरने वालों की सूचना पर पुलिस तो पहुंच गई, लेकिन संजीवनी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस मौके पर एंबुलेंस का इंतजार करती रही।
घायल युवक की हालत देखकर वहां जमा भीड़ भड़क उठी। लोगों ने पुलिस के जवानों को खरी-खोटी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि क्या युवक के मरने तक एंबुलेंस का इंतजार करोगे। भीड़ का गुस्सा देखकर पुलिस घायल को अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गई। घायल युवक कमलदास बघेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि कमल बघेल मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था।
उसकी बाइक को सामने से आ रही दुपहिया ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। इसमें कमल को ज्यादा चोट आई। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। कमल के सिर से खून निकल रहा था। उसकी हालत देखकर भीड़ में शामिल लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी 20 मिनट में वहां पहुंच गई।
पुलिस की गाड़ी देखते ही कमल की बाइक को टक्कर मारने वाला घायल युवक वहां से भाग गया। उसे हल्की चोटें आई थीं। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई। घायल युवक को तड़पता देख भड़के लोग एंबुलेंस नहीं आने के लिए भी वे पुलिस को जिम्मेदार ठहराने लगे। माहौल गर्माता गया। पुलिस टीम अपनी पेट्रोलिंग जीप में युवक को अस्पताल लेकर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरीज के रवाना होने के काफी देर बाद वहां एंबुलेंस आई।
इसलिए हुई देरी: गुप्ता प्रोग्राम मैनेजर के के गुप्ता ने बताया कि आजाद चौक थाने वाली एंबुलेंस को मंदिरहसौद भेजा गया है। डेंटल कॉलेज की एंबुलेंस का परिचालन बंद है। बाकी एंबुलेंस किसी न किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाने में व्यस्त थी। इस वजह से नई राजधानी की एंबुलेंस को बुलाया गया था। गाड़ी देर से आने की यही वजह है।
इसलिए हुई देरी: गुप्ता प्रोग्राम मैनेजर के के गुप्ता ने बताया कि आजाद चौक था
जीप से ले आए : पुलिस
टिकरापारा पुलिस पेट्रोलिंग के रात्रिकालीन प्रभारी ने बताया कि एंबुलेंस नहीं आने पर जीप में अस्पताल पहुंचाना पड़ा।