पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pk की टीम को भाए छत्तीसगढ़ वासी, कहा मुंबई से खूबसूरत रायपुर, फिर आएंगे

pk की टीम को भाए छत्तीसगढ़ वासी, कहा मुंबई से खूबसूरत रायपुर, फिर आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। दैनिक भास्कर ने कॉन्टेस्ट के तहत लोगों से एक सवाल पूछा था, जिसका सही जवाब देने वाले पाठकों को पीके की टीम के साथ पीवीआर में थ्री इडियट देखने का मौका मिला। इस बीच आमिर ने पहुंचकर उन्हें सरप्राइज किया। उनके साथ राजकुमार हिरानी, अनुष्का शर्मा और अभिजात जोशी और विधु विनोद चोपड़ा भी थे। आमिर ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा और फिल्म पीके देखने की अपील की। सबने उनसे फिल्म के बारे में सवाल करने चाहे उन्होंने कहा सारे राज से पर्दा 19 नवंबर को उठेगा। मूवी के बाद रायपुरियंस को पीके का ट्रेलर दिखाया गया।
इस दौरान दिखाए गए पीके के सॉन्ग छोकरो... पर सबने डांस भी किया।
राजकुमार हिरानी का नाम रायपुर के राजकुमार कॉलेज से प्रेरित
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया कि वे बचपन में नागपुर में रहा करते थे। जहां उनके पिताजी राजकुमार नाम से टायपिंग इंस्टीट्यूट चलाते थे। दोस्त उनसे कहते थे कि तेरे नाम से तो इंस्टीट्यूट है, लेकिन इंस्टीट्यूट तो मेरे पैदा होने से पहले से था। मैंने पिताजी से इसका राज पूछा, तब उन्होंने बताया कि रायपुर का राजकुमार कॉलेज पूरे सेंट्रल इंडिया में प्रसिद्ध है, उस कॉलेज के नाम पर पहले हमारे इंस्टीट्यूट और फिर मेरा नाम राजकुमार रखा गया। हिरानी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि 3 इडियट का सीक्वल आए, लेकिन अब तक अच्छी कहानी नहीं बन पाई है।
सबसे ज्यादा कॉल के लिए शुक्रिया छत्तीसगढ़

आमिर खान ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। क्योंकि सत्यमेव जयते के हर एपिसोड के बाद हम मिसकॉल के जरिए ऑडिएंस से जो ओपिनियन मांगते थे, उसमें 90 प्रतिशत एपिसोड में सबसे ज्यादा कॉल छत्तीसगढ़ के ही थे।
पीके में आमिर की आंखें हरी और कान लंबे

पीके के बारे में आमिर ने कुछ राज खोले। कहा कि किरदार की अजीबोगरीब हरकत देखकर लोग सोचते हैं, वह पीके (शराब पीकर) आया है, इसलिए िरदार अपना नाम पीके समझने लगता है। फिल्म में आमिर ने हरे लेंस लगाए हैं और आंखें नहीं झपकाई हैं।
खूबसूरती के लिए एक्सपेरिमेंट जरूरी

अनुष्का ने कहा कि भगवान ने लोगों को जैसे बनाया है, उसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए। लेकिन अगर कोई खूबसूरती के लिए सर्जरी या कुछ और एक्सपेरिमेंट करता है तो उसमें कोई खराबी नहीं है, क्योंकि हर किसी को सुंदर दिखने का हक है।
क्रिकेटर बेस्ट है या एक्टर इस सवाल पर अनुष्का ने हंसते हुए कहा कि आज उन्होंने सेंचुरी मारी है, आज तो वो ही बेस्ट हैं।

यू ट्यूब स्कैंडल फेस करना जानती हूं: कुछ दिनों पहले हुए अनुष्का के यू ट्यूब स्कैंडल, दीपिका, सोनाक्षी और करीना जैसे कलाकारों के सोशल नेटवर्किंग पर लीक हुए वीडियो के बारे में अनुष्का ने कहा कि जो वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, मैं उसे रोक तो नहीं सकती। इसलिए मैंने उसी प्लेटफॉर्म पर लोगों को जवाब दिया। मुझे इस तरह के स्कैंडल से फर्क नहीं पड़ता। क्रिकेट जोक में अनुष्का की एंट्री के बारे में उन्होंने कहा कि अगर आप वो जोक एंजॉय करते हैं, तो मैं भी एंजॉय करती हूं
सेफ्टी के लिए रखती थी पैपर स्प्रे, आप भीरखें: हाल ही में दिल्ली के कैब में हुए रेप केस पर अनुष्का ने कहा कि अपनी सुरक्षा का हमें खुद ख्याल रखना होगा। जब मैं कॉलेज में थी, तब पैपर स्प्रे रखती थी।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें सितारों ने किस तरह की छत्‍तीसगढ़ की तारीफ