पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरबा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने सुरक्षा के इंतजाम करने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. शहर में गरबा आयोजन को लेकर पुलिस सावधान हो गई है। पुलिस अधीक्षक ओपी पाल ने सभी गरबा स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी सीएसपी को सुरक्षा इंतजामों की मॉनीटरिंग का जिम्मा सौंपा है। गरबा उत्सव के दौरान सभी अफसरों को अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर हाजिर रहना होगा।
इधर, राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस को बयान जारी कर कहा है कि दूसरे वर्ग के युवाओं को परिवार के साथ ही एंट्री देनी चाहिए। उन्होंने सभी गरबा समिति से इसके लिए अपील की है। दूसरी ओर युवक कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि कुछ गरबा समितियों पर अनावश्यक रूप से दबाव डाला जा रहा है। उन्हें विशेष वर्ग को एंट्री न देने को कहा जा रहा है।