- Hindi News
- बीजापुर के मुंगा में पुलिस की मुठभेड़, दो नक्सलियों को किया ढ़ेर
बीजापुर के मुंगा में पुलिस की मुठभेड़, दो नक्सलियों को किया ढ़ेर
बीजापुर / रायपुर । जिला पुलिस बल और डीआरजी के दल ने सोमवार की शाम मुंगा के जंगल में दो नक्सलियों को मार गिराया है। गंगालूर से 10 किमी दूर शाम करीब 5.30 बजे हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। मारे गए नक्सलियों के पास से एक एसएलआर और एक भरमार सहित अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने कुछ और नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है।