पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Investigate Bogus Woman Escaped With Jewelery

फर्जी पुलिस बनकर की जांच महिला के जेवर लेकर फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. नेहरू नगर चौक के पास रविवार सुबह खुद को पुलिस बताकर दो शातिर बुजुर्ग महिला से एक लाख के जेवर ठगकर ले गए। बुजुर्ग दवाई लेने जा रही थी। ठगों ने पुराने नुस्खे को आजमाते हुए बुजुर्ग को रास्ते में रोका और कहा कि आगे लूट हो गई है। जेवर मत पहनो। बुजुर्ग को भयभीत करने के बाद उसके जेवर उतरवाए और थैले में डालकर वापस दे दिए।
बुजुर्ग ने घर जाकर जब थैला चेक किया उसमें जेवर नहीं थे। ठगों ने बड़ी सफाई से उसे झांसा दे दिया। पुलिस को मप्र के पेशेवर गिरोह होने का शक है। नेहरू नगर निवासी फाते मोनिषा उर्फ बेगम बाई सुबह 11 बजे दवाई लेने गई थीं। नेहरू नगर के पास एक युवक ने उन्हें रोक लिया और कहा आगे चाकू की नोक पर लूट हुई है।
पुलिस जांच कर रही है। बाइक में बैठे साहब तुम्हें बुला रहे। बेगम बाई बाइक में बैठे युवक के पास गई, तो युवक ने कहा कि शहर में घटना बढ़ गई है। इतने सारे जेवर पहनकर मत निकला करो। अपने जेवर उतार दो। बेगम बाई ने सोने के दो कंगन और एक अंगूठी कीमत 1 लाख रुपए निकालकर युवक को दी। युवक ने जेवर को थैले में डाला और उन्हें जाने के कहा।