पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Poor Supply: CM Poor Quality Flour Were Distributed Food Scheme

घटिया सप्लाई: सीएम खाद्यान्न योजना में बांटे गए आटे की क्वालिटी खराब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. बीपीएल परिवारों को बांटे जा रहे आटे की बोरियों से इल्लियां निकल रही हैं। आटा लंबे समय तक डंप पड़ा रहने के बाद उसमें इल्लियां पड़ती हैं। आशंका है कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना की आड़ में कुछ कारोबारी गोदामों में जाम पड़ा आटा खपाने का खेल खेल रहे हैं। शहर के कुछ इलाकों में बंटे आटे की बोरियों से इल्लियां निकलने से यही संकेत मिले रहे हैं।
दैनिक भास्कर ने मंगलवार को अमलीडीह इलाके का सर्व किया। घरों का दरवाजा खटखटाकर लोगों से आटे के पैकेट दिखाने को कहा गया। इस दौरान कुछ परिवार वालों ने आटे के पैकेट में भरी इल्लियां दिखाईं। कुछ ऐसे परिवार वाले भी मिले जिन्होंने इल्ली निकलने के बाद आटे का पैकेट ही फेंक दिया था।
ऐसे परिवार भी मिले जिनके आटे से इल्लियां तो नहीं निकली लेकिन आटा खाने योग्य नहीं था। उन्होंने बताया कि रोटी बनाने के बाद उसका स्वाद ऐसा है, जैसे घुन लगा हो। बड़े तो बड़े बच्चे भी उस आटे से बनी रोटी नहीं खा रहे हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आई कि कुछ पीड़ित परिवारों ने इल्लियां निकलने की शिकायत खाद्य विभाग के अफसरों से भी की।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर...