पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर स्टेशन में लगेगा आरओ प्लांट, शुद्ध पानी मिलेगा तीन रुपए लीटर

रायपुर स्टेशन में लगेगा आरओ प्लांट, शुद्ध पानी मिलेगा तीन रुपए लीटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर रेल मंडल ने प्रयोग के तौर पर शुद्ध पानी अर्थात आरओ वाटर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि प्लांट लगने के बाद रायपुर स्टेशन पर यात्रियों को पांच रुपए में करीब डेढ़ लीटर (लगभग 3 रुपए लीटर) आरओ वाटर मिल सकता है। रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग कुछ दिन में आरओ प्लांट का टेंडर जारी करनेवाला है।एक सामाजिक संस्था ने सालभर पहले रायपुर स्टेशन पर आरओ वाटर मशीन लगाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मंडल ने इसे खारिज कर दिया था। तब चर्चा थी कि रेल अफसरों ने बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनियों के दबाव में ऐसा किया। लेकिन अब मामला उलट गया है।
रेलवे बजट में स्टेशनों में रेलवे की ओर से ही शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना शामिल की गई थी। नागपुर स्टेशन पर आरओ वाटर प्लांट लग चुका है। इसलिए रायपुर मंडल में भी ऐसा प्लांट लगाना मजबूरी है। अफसरों ने बताया कि रायपुर में आरओ सिस्टम लगने के बाद एक लीटर पानी लगभग तीन रुपए में दिया जाएगा।

बोतलों का कारोबार बंद
रायपुर स्टेशन पर गर्मी में भारी मात्रा में बोतलबंद पानी बिकता है। लोकल कंपनियों की एक बोतल 10 से 15 रुपए में बिकती है तो बड़े ब्रांड की बोतल के 20 से 25 रुपए तक वसूले जाते हैं। आरओ प्लांट लगने के बाद यह कारोबार खासा कम हो सकता है। मंडल के सूत्रों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 1 में प्रयोग सफल रहा तो यह प्लांट बाकी प्लेटफार्मों में भी लगाया जाएगा।

यात्री बढ़े, पानी उतना ही
रायपुर से हर साल मुसाफिरों की संख्या में 32 फीसदी की वृद्ध हो रही है, अर्थात तीन से चार साल में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो रही है। इस अनुपात में पीने के पानी की उपलब्धता भी बढ़नी चाहिए, लेकिन यह नहीं बढ़ रही है। इसलिए रायपुर स्टेशन पर हर साल गर्मियों में पीने के पानी के लिए मारामारी मचती है। लंबी लाइन की वजह से यात्रियों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है।