पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठगी की अनूठी वारदात: बैंक में दिनदहाड़े़ युवक से ठगे 21 हजार रूपए, सीसीटीव कैमरे में कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। भिलाई, खुद को अपने सेठ का पैसा लेकर भागा नौकर और उसका सहायक बताकर सिविक सेंटर के पंजाब नेशनल बैंक के पास दो ठगों ने एक व्यक्ति से 21 हजार रुपए ठग लिए। दोनों ठग बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं।

पुलिस उनकी तलाश कर रही है पुलिस के अनुसार एक स्पोर्ट्स दुकान के नौकर रामायण सिंह को उसके सेठ ने बैंक में जमा करने के लिए 21 हजार रुपए दिए थे। बैंक पहुंचा तो वहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने रामायण से कहा कि उसे भी पैसे जमा करने हैं लेकिन उसे पर्ची भरना नहीं आता, भर दो। रामायण ने उसे कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। तभी वहां एक और व्यक्ति आया। वह कुछ घबराया हुआ भी लग रहा था। उसने बताया कि वह मुंबई से अपने सेठ का पैसा डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग आया है।
सेठ तनख्वाह कम देता था, इसलिए वह उसके पैसे लेकर भाग आया। उसने नोटों का बंडल दिखाते हुए कहा कि ये पैसे उसे बैंक में जमा करने हैं। उसे जमा करना नहीं आता। जमा कर दो, बदले में कुछ पैसे रख लेना। इसी के फेर में रामायण ने अपने पास रखे 21 हजार रुपए उसे दे दिए। उसे कागज के टुकड़े थमाकर दोनों व्यक्ति रफू चक्कर हो गए।