पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरे दिन भी जोश,जज्बे और रोमांच की जीत, जूनियर मलिंगा से दशानन तक पहुंचे मैदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी अपने बेटे के साथ)
रायपुर। रविवार को खेले गए पहले मैच में जहां नार्दर्न नाइट्स ने लाहौर लायंस को चारो खाने चित्त करते हुए अपना विजयी अभियान जारी रखा तो वहीं दूसरी तरफ नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस ने भी सदर्न एक्सप्रेस को हराकर प्रतियोगिता में अपना खाता खोला। पूरे मैच के दौरान नीता अंबानी अपने बेटे आकाश के साथ अपनी टीम को चीयर करती रहीं।
मुंबई ने मारी बाजी
मैन ऑफ द मैच लेंडल सिमंस (नाबाद 76 रन, 51 गेंद, 11 चौके और 1 छक्‍का) और माइक हसी (60) की पारियों की बदौलत तथा पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को सर्दर्न एक्‍सप्रेस को 9 विकेट से हराया। पहले मैच में पाकिस्तान की लाहौर लॉयंस से हारने वाली मुंबई टीम ने इस जीत के साथ मुख्य दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं
हर वर्ग के लोग अपना-अपना काम छोड़कर क्रिकेट का लुत्फ उठाने वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहुंचे। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी भी अपने बेटे के साथ पूरा मैच मैदान में ही बैठकर देखा और अपने धुरंधरों का हौंसला बढ़ाया।
क्रिकेट के खास अंदाज यानि चैंपियन लीग टी-20 को देखने कई खास दर्शक भी पहुंचे। जूनियर मलिंगा से लेकर दशानन यानि रावण भी मैच के दौरान दर्शक दीर्धा में बैठकर अपनी अपनी टीम का हौंसला बढ़ाते दिखे। इतना ही नहीं मलिंगा और रावण के अलावा भी क्रिकेट प्रेमी अलग-अलग वेष-भूसा और अंदाज में स्टेडियम पहुंचे और जमकर मैच का मजा लिया। आप भी देखिए मैच के दौरान की कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
आगे की स्लाइड में देखिए खास खेल के खास प्रशंसकों की तस्वीर