पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजधानी में भगवान भी नहीं सुरक्षित, मंदिर से मुकुट समेत नगदी ले उड़े चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| शनिवार की रात चोरों ने गुढ़ियारी के एक मंदिर से तीन मुकुट चुरा लिए। दान पेटी का ताला तोड़कर चोर नकदी भी निकालकर ले गए। सुबह मंदिर के पट खोलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर गुढ़ियारी थाने ने अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आस-पास के इलाके में रहने वाले चोरों पर शक है। गुढ़ियारी जनता कालोनी का शिव-शीतला मंदिर घनी बस्ती वाले इलाके में है। इस वजह से यह माना जा रहा है कि बाहर के चोर यहां वारदात नहीं कर सकते। चोर मंदिर के पिछले हिस्से के दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हुए।