पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजधानी में मौसम ने बदला रंग, घटाएं छाई लेकिन बरसे नहीं बदरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के आसपास कोई बड़ा सिस्टम नहीं है, फिर भी उड़ीसा के पास बने सिस्टम के कारण नमी आने से बिलासपुर,राजधानी और राज्यभर में रविवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। राजधानी में शाम को बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेशभर में सभी जगह से बूंदाबांदी या बारिश नहीं होने की सूचना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावनाएं कम बताई हैं।

राज्यभर में आसमान साफ होने लगा है। भारी बारिश की संभावनाएं नहीं है, लेकिन हवा में नमी होने के कारण कहीं-कहीं पर घने बादल और हल्की बारिश की स्थितियां बन रही हैं। राजधानी रायपुर में आज दिनभर घने बादल आते-जाते रहे। दिन में कई बार बारिश के हालात बने, लेकिन पानी नहीं बरसा। राज्य के अन्य शहरों में दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड आदि जगहों में भी दिनभर बारिश नहीं हुई। हालांकि यहां भी बादल छाए रहे। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं भी ज्यादा बारिश नहीं हुई। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी की ही सूचना है।
(आगे की स्लाइड में देखिए मौसम के करवट बदलते ही कुछ ऐसा दिखे हसीन नजारे)