पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raipur,s Boy Abhishek Sharda Became Mr Pune

रायपुर शहर का छोरा अभिषेक बना मिस्टर पुणे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. शहर के अभिषेक सारडा ने 14 सितंबर को पुणे में हुए कंपटीशन में मिस्टर पुणे का खिताब जीता। बचपन से ही मॉडलिंग करने की चाहत रखने वाले अभिषेक ने पुणे में रहकर मिस्टर यूनिवर्सिटी का खिताब भी जीता है। मॉडलिंग पेजेंट में उन्हें मिस्टर फोटोजेनिक और परफेक्ट फिजिक के टाइटल भी मिले हैं। बिग बाजार जैसे ब्रांड के लिए उन्होंने शो भी किए हैं। मिलिंद सोमन जैसा मॉडल बनना उनका सपना है।

मॉडलिंग के साथ पढ़ाई

23साल के अभिषेक बतौर प्रोफेशन सीए हैं और पुणे की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब कर रहे हैं। इसके साथ ही वे एलएलबी भी कर रहे हैं। उन्होंने शहर के राजकुमार कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर बीकॉम करने पुणे चले गए। यहां 2012 में सीए की डिग्री मिलने के बाद उन्हें लगा कि जॉब सिक्योरिटी मिल गई है और अब अपने शौक को पूरा किया जा सकता है। जॉब लगने के साथ ही 2013 में उन्होंने पार्ट टाइम मॉडलिंग की शुरुआत की। उनका कहना है कि मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में ज्यादा पैसे नहीं मिलते, इसलिए मैंने हायर एजुकेशन पूरी करने के बाद ही मॉडलिंग में आने का मन बनाया। अगर अच्छे मौके मिले तो मॉडलिंग ही करूंगा, नहीं तो मेरा जॉब मेरे पास है।

रायपुर में कंपनी खोली

अभिषेक की पूरी फैमिली रायपुर में वल्लभ नगर में रहती है। कुछ समय पहले उन्होंने मम्मी शिल्पा सारडा के साथ मिलकर रायपुर में होम डिलीवरी करने वाली कंपनी शुरू की। पापा अनिल सारडा मार्बल का बिजनेस करते हैं। पढ़ाई हो या मॉडलिंग उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है।

मिस्टर इंडिया की तैयारी

लॉकी पढ़ाई और जॉब के अलावा अभिषेक मिस्टर इंडिया की तैयारी कर रहे हैं। उनकी हाइट फिलहाल 5 फीट 9.5 इंच है। कई सुपर मॉडल कंपटीशन में हाइट क्राइटेरिया 5 फीट 11 इंच का होता है। इस वजह से वे उसमें हिस्सा नहीं ले सकते। अभिषेक कहते है कि हाइट की वजह से मैं प्रिंट शूट पर ज्यादा फोकस कर रहा हूं, लेकिन मैं मॉडलिंग से यह मिथ दूर करना चाहता हूं कि कम हाइट के लोग रैंप पर सुपर मॉडल नहीं बन सकते।