पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raman Did Warn, Will Not Tolerate Corruption In Government Work

मुख्यमंत्री रमण ने गणतंत्र दिवस पर चेताया सबको, कहा राज्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिकापुर/रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी अमले को आगाह किया है कि किसी भी काम में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह बड़ा अधिकारी हो या फिर कर्मचारी सभी को जीरो टॉलरेंस की नीति पर संकल्प के साथ काम करना होगा। अधिकारी और कर्मचारी जन-मित्र की तरह काम करें। जनता भी किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को प्रश्रय नहीं दे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा वातावरण बनाएंगे कि गलत तरीकों और भ्रष्टाचार का नामोनिशान खत्म हो जाएगा।
सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति बड़ी ताकत होती है। अगर वह अपने उद्देश्यों से भटकती है तो उससे जनता का विश्वास डगमगाने और व्यवस्था के टूटने का खतरा रहता है, इसलिए राजनीति और सरकार के काम में पारदर्शिता और शुचिता बहुत जरूरी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि घोषणा-पत्र धर्म ग्रंथों की तरह पवित्र होता है। शपथ लेते ही हमने वायदे पूरे करने शुरू कर दिए हैं। हमारे घोषणा-पत्र का पहला बिंदु है-गरीब जनता को एक रुपए किलो चावल। हमने यह वादा पूरा कर दिया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए और क्या कहा मुख्यमंत्री ने..