पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ravishankar University Women's Team Won The Netball Title

रविशंकर विवि महिला टीम ने जीता नेटबॉल का खिताब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. रविशंकर विवि की महिला नेटबॉल टीम ऑल इंडिया इंटर विवि का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गए मैच में रविवि ने दिल्ली विवि को 23-13 से हराकर फाइनल जीता। टूर्नामेंट में अंकों के आधार पर कुरुक्षेत्र विवि की टीम दूसरे और दिल्ली विवि की टीम तीसरे स्थान पर रही। रविशंकर मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत की। पहले क्वार्टर में टीम 11-3 से आगे थी।
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने धीमा खेल दिखाया और इस क्वार्टर की समाप्ति पर रविवि की टीम दिल्ली से 15-6 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर की रविवि की टीम 19-9 से और आखिरी क्वार्टर में 23-13 अंकों के साथ अपने नाम किया। रविवि टीम की कप्तान अंजली सोनकर ने सर्वाधिक 10 अंक बनाए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और उन्हें मैन ऑफ द मैच टूर्नामेंट का भी खिताब मिला।
इससे पहले रविवि की पुरुष टीम ने भी ऑल इंडिया का खिताब जीता था। टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति प्रो एसके पांडे ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर नेटबॉल संघ के अध्यक्ष विधान मिश्रा, महापौर किरणमयी नायक, संजय शर्मा, संचालक डॉ विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विजेता टीम: अंजली सोनकर ,बिंदु सिंह ,आसमां खान ,लोकेश्वरी ,ज्योति साहू ,संध्या ,लखेश्वरी वर्मा ,सुमित्रा राजपूत ,अनुपमा मसीह ,अनुजा दुबे, शिखा, अंशु।