पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • REPUBLIC DAY CELEBRATION IN RAIPUR, CHHATTISGARH

PICS: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, तस्वीरों में देखिये झांकियां!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | रविवार को पूरे देश ने पैंसठवे गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। छत्तीसगढ़ में भी इस राष्ट्रीय त्यौहार को विशेष उत्साह के साथ मनाया गया| राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया| राज्यपाल शेखर दत्त ने राष्ट्रध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। राज्यपाल ने इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की झांकियों का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल ने जनता के नाम गणतंत्र दिवस के अपने संदेश में सभी लोगों को इस राष्ट्रीय महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों में विपरीत परिस्थितियों से निपटने की अदभुत क्षमता है। विश्व और देश व्यापी आर्थिक संकट से उत्पन्न बहु आयामी समस्याओं का निदान आम जनता ने हमेशा सूझ-बूझ और धर्य के साथ किया है।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के सशक्तिकरण के लिए नई सोच के साथ कई नए तरीके भी अपनाए गए हैं। किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनका उपजाया हुआ एक-एक दाना धान खरीदने का संकल्प भी राज्य सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश ने सर्वाधिक अनाज उत्पादन का कीर्तिमान रचा है और इसके लिए वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने के बाद अब वर्ष 2012-13 के लिए पुनः राज्य को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
राज्यपाल ने कहा, 'गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर जन-जन को, अपने मन की गहराइयों में, गणतंत्र के गौरव को महसूस करने और इसे मजबूत बनाने का संकल्प लेने का है। आज मैं भारत के गौरवशाली संविधान के निर्माण में सहभागी रही महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। मैं अमर शहीदों तथा कर्मवीरों को नमन करता हूं, जिनके योगदान से हमारे गणतंत्र की यश-पताका शान से लहरा रही है।'
इस अवसर पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने भी झांकियां प्रस्तुत की|
आगे की स्लाइड्स में देखिये गणतंत्र दिवस पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम की तस्वीरें
फोटो- भूपेश केशरवानी