पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे डिपो में पकड़ा गया अवैध तरीके से निर्यात हो रहा चावल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. प्रतिबंध के बावजूद चावल का चोरी-छिपे निर्यात दूसरे राज्यों में हो रहा है। इस सूचना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कांपा स्थित रेलवे डिपो में छापा मारकर विशाखापट्टनम भेजा जा रहा 18 हजार टन चावल पकड़ा।
विभाग की टीम रात तक दस्तावेजों की जांच कर रही थी। खाद्य विभाग के अफसरों को मुखबिर से डिपो से बड़ी मात्रा में चावल बाहर भेजने की सूचना मिली थी।
रात करीब 8 बजे जिला खाद्य नियंत्रण अधिकारी दयामणि मिंज के नेतृत्व में एक टीम कांपा रेलवे डिपो पहुंची। यहां ट्रेन के 40 डिब्बों में करीब 18 हजार टन लदा था। सत्यम राइस इंडस्ट्रीज का यह चावल साकीनाका विशाखापट्टनम भेजा जा रहा था। टीम के अधिकारियों ने तत्काल चावल को रोक लिया। अधिकारी देर रात तक इसकी जांच करते रहे कि चावल किसका है और किन्हें भेजा जा रहा था।
6 ट्रक चावल जब्त
जांच के दौरान नजदीक ही चावल से भरे हुए छह ट्रक भी खाद्य विभाग ने पकड़े। कुरुद से दो व बसना से चार ट्रक चावल रायपुर लाया गया था।
अधिकारियों ने चावल जब्त कर लिया है। चावल कहां से आया और किसका है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।