पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Right To Recall Npan Chair Was Chandrapur

राइट टू रिकॉल में चंद्रपुर नपं अध्यक्ष की कुर्सी गई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर. चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता देवांगन की कुर्सी राइट टू रिकॉल से छिन गई। 23 जनवरी को हुए वोटिंग में 2468 वोटरों ने हिस्सा लिया। खाली कुर्सी के पक्ष में 1350 मत पड़े तो अध्यक्ष को 1085 मत मिले। कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत से अधिक खाली कुर्सी के पक्ष में पड़ा। शनिवार को वोटों की गिनती हुई।
नपं अध्यक्ष अमृता देवांगन को वापस बुलाने के लिए पार्षदों ने अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को राइट टू रिकॉल का आवेदन दिया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 23 जनवरी को वोटिंग कराई। राइट टू रिकॉल के लिए हुए मतदान में 2468 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को सुबह 9 बजे नया नगर पंचायत भवन में मतगणना का काम शुरू हुआ।
एसडीएम आशीष टिकरिया, तहसीलदार अतुल शेटे और नपं सीएमओ मोतीचंद जैन की मौजूदगी में मत पेटी खोली गई। वोटों की गिनती हुई। खाली कुर्सी के पक्ष में 1350 तो अध्यक्ष के पक्ष में 1085 वोट पड़े। इसके अलावा 49 मत अवैध मिले।