पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बकाए के लिए चक्कर काट रहे गागड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. पिछली सरकार में संसदीय सचिव रहे महेश गागड़ा अपने पिछले बकाए के लिए चक्कर काट रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अलावा एजी से शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या हल नहीं हो रही है। कुछ मंत्रियों को भी बढ़ा हुआ वेतन भत्ता नहीं मिला है लेकिन उन्होंने अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है।

गागड़ा इस समय भाजपा के विधायक हैं। दस महीने पहले संसदीय सचिव के रूप में उनका वेतन भत्ता बढ़ा था। राज्य सरकार ने 27 अप्रैल 2013 को ही अपने मंत्री और संसदीय सचिवों के वेतन-भत्ते बढ़ा दिए थे। मगर तब उन्हें बढ़े वेतन और भत्ते नहीं मिले। जीएडी के सूत्रों की मानें तो नोटीफिकेशन की देरी के चलते उन्हें बढ़ी राशि नहीं मिल पायी थी। अब जल्द ही उन्हें बकाया राशि जारी की जाएगी। बता दें कि चुनाव के बाद से विधायक महेश गागड़ा लगातार अपने बढ़े वेतन और भत्ते को पाने के लिए विभागों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला है।

दूसरे मंत्रियों का भी यह हाल

जीएडी के मुताबिक पिछली सरकार के कई मंत्रियों को भी अब तक बढ़ा वेतन और भत्ता नहीं मिला है लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई संपर्क नहीं किया गया है। वहीं कुछ मंत्रियों ने तो दिसंबर में बढ़े वेतन और भत्ते का नोटीफिकेशन जारी होने के बाद अपनी बकाया सैलरी और भत्ते को रिलीज कर दिया। बता दें कि मंत्रियों और संसदीय सचिवों के वेतन और भत्ते उनके खुद के ही हस्ताक्षर से निकलते हैं।