पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी और लूट के आरोपियों को हेलिकाप्टर में बिठाकर कोर्ट लाई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोंटा/सुकमा. जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगावारम इलाके के करीब आठ लोगों को लेकर गुरूवार को पुलिस हेलिकाप्टर से कोंटा न्यायालय पहुंची। इन ग्रामीणों पर नक्सलियों के साथ मिलकर लूटपाट, डैकेती व चोरी करने के आरोप है। सभी नक्सलियों के लिए संघम सदस्यों के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें सिंगावारम निवासी तेलम सन्नू के मकान में सोते हुए बीती रात पकड़ा था। इसके बाद सभी को जगरगुंडा थाने लाया गया।इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने एक बड़ा प्रश्न यह था कि इन्हें धुर नक्सल प्रभावित इलाके जगरगुंडा से निकाल कर न्यायालय के सामने कैसे पेश किया जाए। इसके बाद पुलिस अफसरों ने निर्णय लिया कि सभी आरोपियों को सुरक्षित कोर्ट तक पहुंचाने के लिए हेलिकाप्टर की सहायता ली जाए। आनन-फानन में दो हेलिकाप्टर की व्यवस्था की गई और सभी को हवाई मार्ग से कोंटा कोर्ट तक पहुंचाया गया।
सिंगावरम में रहने वाले सभी आरोपी उईका सोना, तेलम सन्नू, तेलम बुज्जा, सोढ़ी जोगा, माड़वी जोगा, कुंजाम जोगा, सोढ़ी रामा, तेलम बोड्डा, सोढ़ी हिड़मा एक साथ तेलम सन्नू के घर पर सो रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने इन्हें दबिश देकर पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ जगरगुंडा थाने में लूट, डकैती मारपीट, आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट तक लाने के लिए हेलिकाप्टर के उपयोग की चर्चा दिनभर कोंटा इलाके में रही। पुलिस सभी आरोपियों को दोपहर करीब दो बजे लेकर यहां पहुंची थी। देर शाम तक सभी आरोपी न्यायालय में ही मौजूद थे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए सुरक्षा के चलते ऐसा करना पड़ा।