पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. खेल विभाग जहां एक ओर से खेल संघ और खिलाडिय़ों को सुविधाओं और अपनी सूचनाएं मुहैया कराता है। दूसरी ओर उसे अब भारतीय पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन से जानकारी जुटाने के लिए आरटीआई का सहारा लेना पड़ रहा है। इस वर्ष शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए चयनित अमनदीप सिंह गिल के सर्टिफिकेट विवाद के बाद खेल विभाग ने खिलाड़ी का पुरस्कार रोककर फिर से जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
खेल विभाग हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को खेल अलंकरण सम्मान देता है। सितंबर 2012 में कोझीकोड में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर अमनदीप सिंह का चयन किया गया। इसके बाद कुछ खिलाडिय़ों द्वारा अमनदीप के सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए जाने के बाद खेल विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पांच बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी
कोझीकोड में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में 120 किग्रा वजन वर्ग में शामिल अमनदीप सिंह के प्रदर्शन की अंक सूची। ञ्च राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल छग के खिलाडिय़ों की पंजीयन सूची। छग के खिलाडिय़ों की ओर से दी गई इंट्री फीस की कॉपी।छग खिलाडिय़ों को दिए गए प्रमाणपत्र की कॉपी। ञ्च छग के खिलाडिय़ों ने किस-किस केटेगरी में शामिल हुए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.