पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीजापुर । नक्सलियों द्वारा अपने मकसद के लिए स्कूली बच्चों को आगे करने का एक और मामला पुलिस ने उजागर किया है। कैका, कडेर, घुमरा की सर्चिंग के दौरान 18 वर्षीया कु. अबलम मंजू और 21 वर्षीय अबलम आयतू नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ छग विशेष जनसुरक्षा अधिनियम तथा आम्र्स एक्ट का मामला कायम कर अदालत में पेश किया गया।
बताया गया अबलम मंजू हाईस्कूल भैरमगढ़ में कक्षा 9वीं छात्रा है और इस वर्ष वह परीक्षा में भी शामिल हुई। वह अबलम आयतू के साथ मिलकर नक्सली एलओएस दिनेश के क्षेत्र भ्रमण के दौरान सामान पहुंचाने के अलावा पत्र लाती ले जाती थी। इसके पास से पत्र, नक्सली साहित्य और धारदार हथियार बरामद किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.