पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झिल्ली की आदत बदलवाएंगे बच्चे, स्कूल की छात्राओं ने ली नो पॉलीथिन शपथ

झिल्ली की आदत बदलवाएंगे बच्चे, स्कूल की छात्राओं ने ली नो-पॉलीथिन शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाफाडीह के ओम कॉम्प्लेक्स में हर उम्र के लोगों ने पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया और वादा किया कि पर्यावरण बचाने के लिए इस मुहिम में दैनिक भास्कर के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा एक-दूसरे को जागरुक भी करेंगे। कॉलोनी के अध्यक्ष आर के गुप्ता ने कहा कि हम सभी को शहर में पॉलीथिन को रोकने का प्रयास करना चाहिए। यहीं की पी सुधा राव ने कहा कि इसकी फैक्ट्रियों पर सख्ती करनी होगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए ऐसी सभी चीजों का बहिष्कार होना चाहिए।)
रायपुर। पॉलीथिन केरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने की जागरुकता राजधानी ही नहीं, प्रदेशभर में तेजी से फैल रही है। मंगलवार को फाफाडीह के लोगों ने संकल्प लिया कि वे पॉलीथिन केरी बैग का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसी तरह, विधानसभा मार्ग स्थित ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चों ने नो-पॉलीथिन की शपथ ली है। धमतरी और बलौदाबाजार के स्कूलों में भी बच्चे नो-पॉलीथिन कैंपेन के समर्थन में आगे आ रहे हैं। विधानसभा मार्ग स्थित ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने नो पॉलीथिन शपथ के लिए खासा उत्साह दिखाया। प्रिंसिपल जयश्री नायर ने बच्चों को संकल्प दिलाया और कहा कि अब वे स्कूल में किसी भी तरह के पॉलीथिन केरी बैग लेकर नहीं आएंगे। परिजनों से भी कहेंगे कि पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करें। बच्चों ने कहा कि वे अपनी कॉलोनियों और मोहल्लों में भी जिससे मिलेंगे, पॉलीथिन बैग इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहेंगे तथा इस बात पर पूरा जोर लगाएंगे कि उनसे जुड़े लोगों की पॉलीथिन की झिल्ली उपयोग करने की अादत बदलवाएं।